Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

हैदराबाद : गांजे की बिक्री व सेवन करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने लंगर हाउस के पास गांजे की बिक्री व सेवन करने वाले 9 आरोपियों की पहचान कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 4.1 किलो गांजा जब्त हुआ।

एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि गोलकोंडा स्थित काजी कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद सैफ (27) को गिरफ्तार कर 4.1 किलो गांजा जब्त किया गया। पूछताछ में उसने नागपुर के सलमान खान के पास से कम दाम में गांजा खरीदने के बाद गोलकोंडा क्षेत्र में बिक्री करने का खुलासा किया।

यह भी पढ़ें… वरंगल : बेटे के साथ तालाब में कूदी महिला, मौत

सैफ के पास से नियमित रूप से गांजा खरीदकर सेवन करने वाले जफर पटेल, शेख अब्दुल मुर्तुजा, अब्दुल रहमान, सैयद इरफान, मोहम्मद मोहसीन, जुनैद व मोहम्मद बिन अली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी के पास से गांजे के अलावा 2 मोबाइल फोन, दोपहिया वाहन जब्त किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में एसटीएफ के इंस्पेक्टर एमपीआर चंद्रशेखर, सब-इंस्पेक्टर भरत कुमार समेत टीम की अहम भूमिका रही। गोलकोंडा की आबकारी पुलिस द्वारा आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button