हैदराबाद : सगाई के सप्ताह भीतर युवती ने की खुदकुशी

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र मेदक ज़िले के अल्लादुर्ग मंडल के अप्पाजीपल्ली में एक युवती ने सगाई के सप्ताह के भीतर ही तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली।

स्थानीय पुलिस थाने के सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि अप्पाजीपल्ली ग्राम निवासी रूपा (22) हैदराबाद की कंपनी में नौकरी करती थी। पिछले सप्ताह ही रूपा का विवाह तय कर उसकी सगाई कर दी गई। सगाई के दो दिन बाद से ही रूपा निराश रहने लगी।

यह भी पढ़ें… सिद्दिपेट : बस-लॉरी टक्कर में छह घायल

उसने ग्राम सीमा स्थित तालाब में छलांग लगा दी। छलांग लगाते हुए देख स्थानीय लोगों ने उसे तालाब से बाहर निकालकर जोगीपेट के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। रूपा के पिता श्रीशैलम की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button