Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

हैदराबाद : पुलिस पर हमला कर सोने की चेन लूटी

हैदराबाद, खुलेआम शराब पी रहे तीन युवकों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर सोने की चेन लूट ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मासाब टैंक एनएमडीसी के निकट पी.एस. नगर रोड पर रविवार तड़के कुछ युवकों द्वारा खुलेआम शराब पीकर हंगामा करने की जानकारी मिलने पर काउंटर ऐक्शन टीम (कैट) के पुलिस कॉन्स्टेबल ए. कृष्णप्रसाद और के. विवेक तुरन्त घटनास्थल पर पहुँचे।

दोनों पुलिस कॉन्स्टेबलों ने खुलेआम शराब पीकर हंगामा कर रहे फर्स्ट लांसर, मासाब टैंक निवासी कार चालक अब्दुल्ला रहमान (27), डेयरी फार्म कर्मी महबूब अली कादरी (24) और खाजा नगर, बंजारा हिल्स निवासी डिग्री कॉलेज छात्र नवीद पाशा (24) को वहाँ से खदेड़ने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने 239 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा

इनमें से एक युवक ने जाते हुए अचानक कृष्णप्रसाद पर हमला कर दिया। इसके बाद अन्य दोनों युवकों ने विवेक पर लाठी से हमला कर दिया। इस प्रकार दोनों कॉन्स्टेबलों पर हमला कर तीनों युवक उनके पास से तीन तोला सोने की चेन और सेलफोन लेकर फरार हो गए। मासाब टैंक पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन करने के बाद तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button