हैदराबाद : 155 लाभार्थियों को दिये गये आवासीय पट्टे

हैदराबाद, सिकंदराबाद कंटोनमेंट विधानसभा क्षेत्र के क्लासिक गार्डन्स में आयोजित कार्यक्रम में हैदराबाद जिला प्रभारी व परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने 155 लाभार्थियों को डबल बेडरूम आवासों के पट्टे वितरित किए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मारेडपल्ली के एसीएस नगर, ओल्ड मारेडपल्ली, साई चरण कॉलोनी और कट्टामैसम्मा, सिकंदराबाद क्षेत्र के लाभार्थियों को डबल बेडरूम आवासों के पट्टे प्रदान किये गए। कार्यक्रम में विधायक गणेश और पूर्व पार्षद दीपिका की उपस्थिति रही।

मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में लंबे समय से प्रतीक्षारत पात्र लोगों को राशन कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। यह एक निरंतर प्रक्रिया है। मुफ्त बस यात्रा की सुविधा से महिलाओं को लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है। उन्होंने कहा कि 16 वर्ष से अधिक आयु की प्रत्येक महिला को महिला समूह (सेल्फ हेल्प ग्रुप) की सदस्य बनाएँ। महिलाएँ बिना ब्याज के ऋण प्राप्त कर रोजगार के अवसर बढ़ाएँ।

मंत्री कहा कि सरकार द्वारा हैदराबाद की झुग्गी बस्तियों को डबल बेडरूम आवासों में बदलने की योजना बनाई जा रही है। कंटोनमेंट क्षेत्र में भूमि उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी से भी केंद्र सरकार से भूमि दिलाने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। पहले चरण में जिनके पास भूमि है, उन्हें इंदिरम्मा मकान देने का निर्णय लिया गया है। जिनके पास भूमि नहीं है, उनके लिए एक ही स्थान पर 5 से 6 मंजिला इंदिरम्मा आवास बनाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

यह भी पढ़ें… सीएसआर को भागीदारी के रूप में देखें : रेवंत रेड्डी

टैंकबंड पर सरदार सर्वायी पापन्ना गौड़ की प्रतिमा के निर्माण कार्यों की समीक्षा

पोन्नम प्रभाकर ने टैंकबंड पर तेलंगाना अमरवीर की ज्योति के पास निर्माणाधीन सरदार सर्वायी पापन्ना गौड़ की प्रतिमा के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने हम्डा अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतिमा निर्माण और लैंडस्केपिंग के कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए।

मंत्री ने प्रतिमा निर्माण के साथ आसपास के क्षेत्र में किए जाने वाले सौंदर्यीकरण और अन्य कार्यों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक सुझाव दिए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button