हैदराबाद : चंद्रायनगुट्टा में युवक के हत्यारे गिरफ्तार

हैदराबाद, पुराने शहर की चंद्रायनगुट्टा पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते मो. सलमान (23) की गैर-इरादतन हत्या करने वाले चार हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया।

राजेन्द्रनगर जोन के पुलिस उपायुक्त एस. श्रीनिवास ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चार हत्यारों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी। गिरफ्तार हत्यारों में फूलबाग, चंद्रायनगुट्टा निवासी पान शॉप संचालक सय्यद अब्दुल्ला (20), फैब्रिकेशन वर्कर सय्यद अमन (20), कंदिकल गेट, चंद्रायनगुट्टा निवासी निजी विद्युतकर्मी शेख मतीन (25) और पेशे से मेकैनिक मो. सरवर (20) शामिल हैं।

एस. श्रीनिवास ने बताया कि गत 22 मार्च की रात को अहमद कॉलोनी, कंदिकल गेट निवासी पेशे से प्लम्बर मो. सलमान रमजान की दावत में भाग लेकर अपने दोस्त मो. इरफान के साथ घर लौट रहा था। इरफान ने उसे लक्की स्टार होटल के पास छोड़ दिया था और वहाँ से पैदल घर जा रहा था। रास्ते में पुरानी रंजिश के चलते सय्यद अब्दुल्ला ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ झगड़ा कर अपने तीनों साथियों के साथ मिलकर सलमान पर हमला कर दिया।

गंभीर घायल सलमान की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

अब्दुल्ला ने सलमान पर नकल डस्टर पंच से हमला किया, वहीं सय्यद अमन ने उस पर पत्थर मारे। इस दौरान शेख मतीन और मो. सरवर ने भी सलमान की बुरी तरह से पिटाई कर दी। सलमान के साथ मारपीट को देखते हुए उसका दोस्त इरफान घटनास्थल पर वापस लौटा और उसने सलमान को बचाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उसे धक्का देकर वहाँ से हटा दिया।

यह भी पढे़: हैदराबाद ड्रग तस्करी गिरफ्तारी

इस हमले में गंभीर रूप से घायल मो. सलमान को उस्मानिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह मो. सलमान ने दम तोड़ दिया। सलमान की माँ साजिदा बेगम की शिकायत पर चंद्रायनगुट्टा पुलिस इंस्पेक्टर आर. गोपी ने बीएनएस की धारा 118(1), 103(1) के तहत मामले दर्ज कर चारों हत्यारों को कल रात फलकनुमा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। चारों को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button