हैदराबाद : मंदिर में नमाज अदा करने वाला गिरफ्तार
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र मेडिपल्ली थाना परिधि के अंतर्गत प्रताप सिंगारम के हनुमान मंदिर में बुधवार रात एक व्यक्ति को नमाज अदा करते हुए स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसे मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया।
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही चंद्रायनगुट्टा के श्री द्वीमुखी हनुमान मंदिर में कुछ शरारती तत्वों ने देर रात भीतर प्रवेश कर भगवान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस घटना को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि प्रताप सिंगारम के अयप्पा स्वामी मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में एक व्यक्ति बुधवार रात नमाज अदा कर हंगामा खड़ा किया। स्थानीय लोगों ने इस घटना का कड़ा विरोध करते हुए मंदिर के पास धरना दिया।
यह भी पढ़ें… कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नमाज अदा करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और स्थानीय निवासी बद्दम कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन प्रारम्भ की। पूर्व जागरूकता के तौर पर मंदिर के पास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



