हैदराबाद : नाबालिगा के साथ लैंगिक छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार
हैदराबाद, गोलकोंडा पुलिस ने 7 वर्षीय नाबालिगा के साथ लैंगिक छेड़छाड़ करने वाले मदरसे के टीचर नस्तीर रज्जाक (19) को गिरफ्तार किया। गोलकोंडा पुलिस इंस्पेक्टर सैदुलू ने बताया कि पैरामाउंट कॉलोनी, टोलीचौकी निवासी परिवार ने तीन पुत्रियों को अरेबिक भाषा सिखाने के लिए बिहार निवासी रज्जाक को चार माह पूर्व ट्यूशन पर रखा था। रज्जाक रोज रात उनके घर आकर उनकी पुत्रियों को अरेबिक ट्यूशन दे रहा था। कल रात नाबालिगाओं के माता-पिता और अन्य परिवार के सदस्य अस्पताल गए हुए थे।
इस दौरान तीनों नाबालिगाएँ घर पर अकेली थीं। इसका अनुचित फायदा उठाते हुए रज्जाक ने दो लड़कियों को दूसरे कमरे में भेज दिया और 7 वर्षीय नाबालिगा के नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की। माता-पिता के घर लौटने पर पीड़िता ने ट्यूशन टीचर द्वारा उसके साथ की गई घिनौनी हरकत की जानकारी दी। पीड़िता की जानकारी के आधार पर उसके माता-पिता ने गोलकोंडा पुलिस थाने में घटना की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर नस्तीर रज्जाक को गिरफ्तार कर लिया। पोस्को अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : फायरिंग कर लूटपाट मामले में एक की पहचान
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



