हैदराबाद : अपने ही घर से आभूषण चुराने वाला पकड़ा गया

हैदराबाद, सिकंदराबाद जोन की चिकड़पल्ली पुलिस ने अपने ही घर से आभूषण चुराने और चोरी की झूठी शिकायत करने वाले शातिर को गिरफ्तार कर सोने के आभूषण बरामद किये। चिकड़पल्ली के इंस्पेक्टर एम. मल्लेशम ने बताया कि चिकड़पल्ली स्थित आलेक्या एस्टेट में रहने वाले भास्कर प्रमोद मूला (32) को अपने ही घर में दादी व परिवार के अन्य सदस्यों के आभूषण चुराने और झूठी शिकायत करने के मामले में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि प्रमोद बी.टेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 2014 के दौरान उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गया था।

वहाँ वह पढ़ाई अधूरी छोड़कर वापस लौट गया। वह घर में दादा-दादी, माता-पिता व दो भाईयों के साथ रहता था। अपनी गैर-जरूरी आदतों को पूरा करने के लिए वर्ष 2024 से उसने धीरे-धीरे दादी के आभूषण चुराना आरंभ किये। वह आभूषणों को चुराने के बाद बैंकों में गिरवी रख देता था। इसी बीच कुछ दिनों पहले उसके बड़े भाई का विवाह तय हुआ और परिवार के सदस्य दादी के आभूषण बेचकर शादी करने की बात कर रहे थे। इस बारे में जानकारी मिलते ही प्रमोद ने 9 फरवरी को पेंटहाउस में चोरी होने की झूठी शिकायत पुलिस से की।

यह भी पढ़ें… रिश्तों के खून से सने अपनों के हाथ, शराबी पति का गला घोंटा

पुलिस की जाँच में सीसीटीवी फुटेज में कोई संदिग्ध कैद नहीं हुआ, जबकि घटना के समय घर के सारे लोग फ्लैट में ही थे। चोरी करने के बाद उसने कुछ बॉक्स मूसी नदी में भी फेंक दिये थे। आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। उसके पास से 3 तोला सोने के आभूषण, चांदी की प्लेट, 2 चांदी के कप, बैंकों में गिरवी 80 ग्राम सोने की पर्चियाँ जब्त की गईं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button