हैदराबाद : तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र महेश्वरम थाना परिधि में स्नान करने के लिए तालाब गये एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि गोल्लूर ग्राम निवासी जंगय्या का पुत्र दामर्लापल्ली प्रभाकर (38) निजी तौर पर कार्यरत था। कल सुबह वह अपनी पत्नी माधवी को बता कर अपने खेत गया और स्थानीय तालाब में स्नान करने के लिए उतरा। स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूबने लगा।
यह भी पढ़ें… क्षणिक आवेश में महिला ने तीन बच्चों के साथ कुएँ में लगा दी छलांग
पास के ही खेत में कार्य कर रहे बंडारी सतय्या, यादय्या और ईश्वर ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे उसे बचा नहीं पाए। कुछ देर बाद तीनों ने प्रभाकर को तालाब से निकाल कर उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। माधवी की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर तहकीकात कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



