हैदराबाद : दोस्त की मौत के गम में लगा ली फाँसी
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र घटकेसर थाना परिधि में एक युवक ने अपने दोस्त की मौत के गम को बर्दाश्त न कर फाँसी लगा ली।
घटकेसर पुलिस ने बताया कि अंबेडकर चौराहा, घटकेसर निवासी पारदन नाया कुमार (26) को ऑनलाइन बेट्टिंग लगाने की लत पड़ गई थी। इस कारण वह आर्थिक तंगी का शिकार हो गया था। मानसिक तनाव के चलते जीवन से निराश नाया कुमार ने गुरुवार को फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें… सोना खरीदने का झांसा देकर गोल्ड बिस्कुट लेकर भागने वाला अरेस्ट
नाया कुमार की मौत के कारण बुग्गानगर निवासी 16 वर्षीय दोस्त मानसिक तनाव का शिकार हो गया। नाया कुमार के अंतिम संस्कार में भाग लेने के बाद 16 वर्षीय युवक ने आज फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



