हैदराबाद : चोरी छुपे युवती का वीडियो निकालने वाला अरेस्ट
हैदराबाद, एस.आर. नगर पुलिस ने एक युवती का स्नान करते समय चोरी-छुपे वीडियो निकालने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि प्राप्त शिकायत के अनुसार, आज सुबह अमीरपेट में एक हॉस्टल के संचालक की पुत्री स्नान कर रही थी। इस दौरान एक युवक उसका चोरी-छुपे सेलफोन से वीडियो निकाल रहा था। युवती के पिता ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया और उसे पकड़कर मारने-पीटने के बाद एस.आर. नगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ संबंधित अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए। युवक की पहचान वरंगल निवासी रंजीत (26) के रूप में की गई।
यह भी पढ़ें… दहेज हत्या मामले में सॉफ्टवेयर इंजीनियर को उम्रकैद
रंजीत हॉस्टल के निकट ही रहते हुए निजी तौर पर कार्यरत था और आज वह वीडियो निकालते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। रंजीत को अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



