Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

हैदराबाद : माँ-भाई को मौत के घाट उतारा

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र परिगी थाना परिधि में बीमा राशि को लेकर विवाद के चलते युवक ने अपनी सौतेली माँ और सौतेले भाई को जिन्दा जला दिया। परिगी पुलिस के अनुसार, परिगी मंडल के रूपसिंह तांडा निवासी हनुमंत ने नाती बाई और रमणी बाई दो महिलाओं से विवाह किया था।

पिछले वर्ष नाती बाई का बीमारी के चलते निधन हो गया था। नाती बाई का पुत्र अनार सिंह अपनी माँ की बीमा पॉलिसी से प्राप्त धनराशि की माँग करते हुए अपने पिता से झगड़ा कर रहा था। उसके पिता ने बीमा की राशि देने से साफ इनकार कर दिया। इस कारण गत 24 मार्च की रात को गहरी नींद में सो रही रमणी बाई और उसके पुत्र वेंकटेश पर अनार सिंह ने पेट्रोल और डीजल उंडेलकर आग लगा दी।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने 239 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा

इस घटना में रमणी बाई वेंकटेश के अलावा उनके आस-पास सो रहे अन्य कुछ पारिवारिक रिश्तेदार भी झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ शनिवार को वेंकटेश की मौत हो गई। वेंकटेश के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन रविवार को गंभीर रूप से झुलसी रमणी बाई ने भी दम तोड़ दिया। रमणी बाई हाल ही में संपन्न ग्राम सरपंच चुनाव में सर्वसम्मति से सरपंच चुनी गई थी। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button