हैदराबाद : मात्र हजार रुपये के लिए कर दी हत्या

हैदराबाद, मधुरा नगर थाना परिधि में एक व्यक्ति ने मात्र एक हजार रुपये के लिए निजी कंसल्टेन्सी के प्रबंधक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान बीचबचाव करने आई एक युवती भी चाकू के हमले का शिकार होकर घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि प्रभु कुमार नामक एक युवक ने कुछ दिन पूर्व मधुरा नगर पिल्लर नं. 1482 के निकट वाराही कंसल्टेन्सी में निजी नौकरी के लिए आवेदन करते हुए 2,500 रुपये जमा किए। कंसल्टेन्सी के प्रबंधक शशिकिरण रेड्डी (38) ने उसे कुछ दिन पूर्व एक निजी कार्यालय में नौकरी पर भेजा। प्रभु कुमार ने दो दिन नौकरी की और उसे यह नौकरी पसंद नहीं आई। इस कारण वह जमा किए गए पैसे वापस देने के लिए कार्यालय आकर झगड़ा कर रहा था। इसी क्रम में आज सुबह वह वाराही कंसल्टेन्सी कार्यालय पहुँचा और पैसे लौटाने के लिए शशिकिरण रेड्डी से झगड़ा किया।

बीच-बचाव करने आई ट्रेनर लया भी हमले में घायल

शशिकिरण ने उसी समय 1,500 रुपये ऑनलाइन स्तर पर उसके बैंक खाते में स्थानांतरित कर दिए और बकाया एक हजार रुपये बाद में देने की बात कही। लेकिन प्रभु ने उसी समय बकाया एक हजार रुपये लौटाने की जिद करते हुए झगड़ा किया। झगड़े के दौरान उसने अपने साथ लाया चाकू निकालकर शशिकिरण पर ताब़ड़तोड़ वार कर दिया। उसी समय शशिकिरण को बचाने के लिए आई ट्रेनर के रूप में कार्यरत लया (25) ने हस्तक्षेप किया।

यह भी पढ़ें… फोन टैपिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने टी. प्रभाकर राव को अग्रिम जमानत दी

प्रभु ने उस पर भी चाकू चला दिया, जिस कारण लया भी घायल हो गई। दोनों को निजी अस्पताल भेजा गया, लेकिन कुछ ही देर में शशिकिरण ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर बंजारा हिल्स एसीपी वेंकट रेड्डी ने घटनास्थल का दौरा किया। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारे प्रभु कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button