हैदराबाद : एमवी इंस्पेक्टर एसीबी की गिरफ्त में
हैदराबाद, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वतखोरी के मामले में वायरा के मोटर वेहीकल इंस्पेक्टर ए. वरप्रसाद को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि आरोपी अधिकारी वरप्रसाद ने शिकायतकर्ता के वाहन का चालान नहीं काटने के बदले में पैसों की मांग की और अपने निजी सहयोगी राजशेखर के जरिए 24,800 रुपयों की रिश्वत स्वीकारी। वरप्रसाद को मंगलवार सुबह रिश्वत स्वीकारते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इसके बाद अधिकारी के कार की तलाशी लेने पर उसमें से 52 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। इस मामले में राजशेखर फरार है। वर प्रसाद को आगे की कार्रवाई के तहत संबंधित एसीबी कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें… जलाल बाबानगर में चोरों ने लाखों की नकदी व आभूषण चुराए
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



