हैदराबाद – नलगोंडा : दो घटनाओं में युवकों ने की पिता की हत्या

हैदराबाद, नगर के संजीव रेड्डीनगर थाना परिधि और नलगोंडा ज़िले के शाली गौरारम में अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने अपने पिता की हत्या कर दी। एस.आर. नगर पुलिस इंस्पेक्टर डी. श्रीनिवास के अनुसार, हकीमपेट, टोलीचौकी निवासी यूसुफ (64) केनारा बैंक, एस.आर. नगर शाखा के पास पान शॉप संचालित कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। यूसुफ लम्बे समय तक दिल के रोग से पीड़ित था। उसका लड़का गौस उर्फ परवेज (32) कामधंधा न कर शराब पीकर आवारागर्दी कर रहा था। शराब पीने के लिए वह पैसों की माँग कर यूसुफ के साथ अक्सर झगड़ा करता था।

मंगलवार की रात को पान शॉप पर आए गौस ने शराब पीने के लिए अपने पिता यूसुफ से पैसे माँगे। यूसुफ ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। इस कारण गौस झगड़े पर उतर आया। झगड़े के दौरान उसने वहीं पास में पड़े लोहे के कटर से अपने पिता के सिर, चेहरे और सीने पर जोरदार वार कर दिए। इस हमले में यूसुफ लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। पिता पर हमला कर गौस वहाँ से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने यूसुफ को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उपचार के दौरान बुधवार की देर रात यूसुफ की मौत हो गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर गौस के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : पूर्व पत्नी की निर्मम हत्या करने वाला गिरफ्तार

शराब की लत बनी पारिवारिक कलह और हत्या की वजह

एक अन्य घटना में नलगोंडा ज़िले के शालीगौरारम मंडल के बंडामीदागुड़ेम गाँव में शराब के नशे में एक और युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी। शालीगौरारम थाने के सब-इंस्पेक्टर डी. सैदुलू ने बताया कि बुर्रे सत्तय्या व लिंगम्मा दंपत्ति के पुत्र बालकृष्णा को शराब पीने की लत थी। इस लत के चलते बालकृष्णा की पत्नी उसका घर छोड़कर चली गई। पत्नी के जाने के बाद से बालकृष्णा रोज रात नशे में घर लौटकर अपने माता-पिता के साथ भोजन के मामले को लेकर झगड़ा करता था। इसी क्रम में कल रात नशे में लौटे बालकृष्णा ने अपनी माँ लिंगम्मा से भोजन के मामले को लेकर झगड़ा किया।

इस दौरान सत्तय्या ने हस्तक्षेप कर बालकृष्णा को फटकारते हुए कहा कि उसके इस व्यवहार के कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। पिता के फटकारे जाने से क्षणिक आवेश में आकर बालकृष्णा ने अपने पिता सत्तय्या से मारपीट कर उसे जोर से धक्का दे दिया। इस कारण सत्तय्या लड़खड़ाकर सड़क पर जा गिरा। सड़क पर गिरने के कारण उसका सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लिंगम्मा की शिकायत पर पुलिस बालकृष्णा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर फरार बालकृष्णा की तलाश कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button