हैदराबाद : आरे कटिका संघ के पदाधिकारी चयनित
हैदराबाद, आरे कटिका संघ हैदराबाद जिला अध्यक्ष के रूप में राजेश गौलीकर व सचिव संदीप काम्लेकर को चुना गया, जिनका तेलंगाना पिछड़ा आयोग चेयरमैन जी. निरंजन ने सम्मान किया।
संघम के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम लाल नेतीकर, तेलंगाना अध्यक्ष मिर्यालकर पुष्पराज व जिला सचिव मोहनलाल नेतीकर के समक्ष आज तेलंगाना आरे काटिका संघम हैदराबाद जिला के हुए चुनाव में नई कार्यकारिणी को चुना गया।
यह भी पढ़ें… बहुभाषी अनुवाद सॉफ्टवेयर ‘सारथी’ पर किया गया कार्यशाला का आयोजन
बोग्गुलाकुंटा स्थित तेलंगाना सरस्वती विद्या परिषद हॉल में आयोजित चुनाव में संघम की हैदराबाद जिला कोषाध्यक्ष के रूप में जमालपुर साई को चुना गया, वहीं समाज सेवा के लिए विशिष्ट पुरस्कार से जमालपुर शंकर बिच्चपुरी सूर्या को सम्मानित किया गया कारवान के दिवंगत करण कुमार का पुरस्कार उनके परिजनों को प्रदान किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



