हैदराबाद : 1.09 किलो गांजे के साथ एक गिरफ़्तार

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की रंगारेड्डी एनफोर्समेंट टीम ने 1.09 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों द्वारा घटकेसर मक्ता गाँव स्थित नर्मदा होम्स में गांजे की बिक्री करने की सूचना दी गई। इस सूचना के आधार पर सीआई बालराजू के नेतृत्व में टीम ने मौके पर छापेमारी की।

तलाशी के दौरान परिसर से 1.09 किलो गांजा बरामद किया गया। इस मामले में शेख शाहीद नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। वहीं इस मामले में अन्य तीन आरोपियों गंडा सत्यसाई, अक्षित पटेल और इंद्रावत लोकेश नायक फरार हैं।

यह भी पढ़ें… खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ मैलारदेवपल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

पूछताछ में शेख ने आंध्र प्रदेश के पाडेरू क्षेत्र से गांजा लाकर घटकेसर इलाके में बेचने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मामले की गहन जाँच की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। घटकेसर की आबकारी पुलिस आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button