हैदराबाद : 1.36 किलो गांजे के साथ एक गिरफ़्तार
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने अत्तापुर क्षेत्र में एक होटल के पास छापेमारी कर 1.36 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि अत्तापुर स्थित पिलर नंबर 146 के पास होटल महफिल के पास गांजा बिक्री की सूचना मिलने के बाद एसटीएफ डी टीम के इंस्पेक्टर नागराजू ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान मकरन दत्तात्रि नामक व्यक्ति के पास से 1.36 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने छोटे-छोटे पैकेटों में गांजे की बिक्री करने का खुलासा किया। आरोपी को आगे की कार्रवाई के तहत शमशाबाद की आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें… सिद्दिपेट : तेज रफ़्तार कार पेड़ से टकराई, दो किशोरों की मौत
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





