हैदराबाद : पालतू बिल्ली का मामला थाने पहुँचा

हैदराबाद, लालागुड़ा थाने में एक पालतू बिल्ली चोरी करने की शिकायत लेकर पहुँची महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया।
पुलिस के अनुसार, एक महिला ने सीसी टीवी फुटेज के साथ थाने आकर उसकी पालतू बिल्ली एक व्यक्ति द्वारा चुरा लिए जाने की शिकायत की।

बिल्ली चुराने वाले व्यक्ति का फुटेज महिला के घर के पास लगे सीसी टीवी में रिकॉर्ड हो गया, जिसमें बिल्ली चुराने वाले व्यक्ति के वाहन का पंजीकरण नंबर भी स्पष्ट नजर आ रहा था। महिला के दबाव डालने पर पुलिस ने पंजीकरण नंबर के आधार पर बिल्ली चुराने वाले व्यक्ति को तलाश कर उसे थाने बुलाया। थाने बुलाए गए व्यक्ति ने स्वीकार किया कि उसने शिकायतकर्ता महिला की बिल्ली को उठा लिया था, लेकिन बिल्ली उसके हाथ को काटकर कूदकर चली गई।

यह भी पढ़ें… प्रेमी ने इंजेक्शन से किया था संक्रमित, एड्स ग्रस्त युवती ने की खुदकुशी

इसके बाद उसे इस बात की जानकारी नहीं है कि उसे काटने के बाद बिल्ली कहाँ गई। महिला ने पालतू बिल्ली चुराने के आरोप में उस व्यक्ति के साथ थाने में ही झगड़ा किया। पुलिस ने दोनों से परामर्श किया और उस व्यक्ति द्वारा हाथ जोड़कर माफी माँगने के बाद उसे रिहा कर दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button