हैदराबाद पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान किया शुरू

हैदराबाद, हैदराबाद पुलिस ने बढ़ते साइबर अपराधों पर रोक लगाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ मिलकर एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। ‘जागरूक हैदराबाद – सुरक्षित हैदराबाद’ नामक इस पहल के तहत डिजिटल ठगी के नए तरीकों के बारे में आम जनता को सरल और समझने योग्य भाषा में जागरूक किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया क्रिएटर्स छोटे-छोटे वीडियो के माध्यम से लॉटरी स्कैम, तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” धोखाधड़ी, फर्जी अधिकारी बनकर की जाने वाली ठगी और ओटीपी ट्रैप जैसे मामलों से बचाव की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की पहुंच का उपयोग कर साइबर सुरक्षा संदेश को तेजी से लोगों तक पहुँचाया जा सकता है।

सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की भी अपील की गई

अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि कोई भी सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल के माध्यम से जांच नहीं करती। किसी भी परिस्थिति में ओटीपी, बैंकिंग विवरण या व्यक्तिगत वित्तीय जानकारी साझा न करें।

साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या https://cybercrime.gov.in/ पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। अभियान में शामिल इन्फ्लुएंसर्स से अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करते हुए लोगों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की भी अपील की गई है।

यह भी पढ़ेट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ 15% तक बढ़ाने का ऐलान

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button