नवविवाहिता से गैंगरेप मामले में हैदराबाद पुलिस से रिपोर्ट तलब

हैदराबाद, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हैदराबाद में एक नवविवाहित महिला के साथ पति और उसके साथियें द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने की खबरों पर शुक्रवार को स्वत: संज्ञान लिया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया कि वह मामले में संबंधित प्रावधानें के तहत प्राथमिकी सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी आरोपियें की तत्काल गिरफ्तारी, त्वरित और समयबद्ध जाँच और पीड़िता को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश भी दिए।

रहाटकर ने सात दिनें के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट भी तलब की है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने हैदराबाद में एक महिला के साथ पति और उसके साथियें द्वारा कथित सामूहिक दुष्कर्म की एक बेहद परेशान करने वाली खबर का स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने कहा कि इस घटना में नवविवाहित महिला के साथ उसके सबसे करीबी लोगें ने कथित कुकृत्य किया। आयोग ने कहा कि यह गरिमा, शारीरिक स्वायत्तता और विवाह की पवित्रता का गंभीर उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : बलात्कारी को 20 वर्ष कारावास

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button