हैदराबाद : डकैत गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

हैदराबाद, मल्काजगिरी की कीसरा पुलिस ने एक डकैत गिरोह का पर्दाफाश कर 6 डकैतों को गिरफ्तार कर लिया। इनका एक साथी फरार है। गिरफ्तार डकैतों के पास से पुलिस ने 15 ग्राम सोने की चेन, स्विफ्ट डिजायर कार, वेस्पा स्कूटी और 6 सेलफोन जब्त किए।

यहाँ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मल्काजगिरी जोन के पुलिस उपायुक्त सी.एच. श्रीधर ने बताया कि श्रीनिवास नगर कॉलोनी, रामपल्ली निवासी निजीकर्मी बी. साम्बशिव राव की शिकायत पर कीसरा पुलिस ने मामला दर्ज कर इस डकैत गिरोह का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि गत 6 अप्रैल को रात 7.30 बजे शिकायतकर्ता साम्बशिव राव लेन्स कार्ट शोरूम श्रीनिवास नगर कॉलोनी, रामपल्ली के पास से गुजर रहा था।

सुनसान इलाके में 16 ग्राम सोने की चेन लूट

इस दौरान कार में गुजर रहे दो लोगों ने उससे कहीं जाने का रास्ता पूछा और रास्ता समझ में न आने का बहाना बनाकर साम्बशिव राव को रास्ता बताने के लिए अपनी कार में सवार कर लिया। कुछ दूर जाने के बाद घटकेसर के पास कार में 4 और लोग सवार हो गए। इसके बाद साम्बशिव राव को बच्चारम ग्राम, अब्दुल्लापुरमेट वाया आउटर रिंग रोड ले गए। सुनसान इलाके में आने के बाद सभी आरोपियों ने साम्बशिव राव को डरा-धमकाकर उसके पास से 16 ग्राम सोने की चेन छीन ली और उसे कार से उतारकर नागोल की ओर फरार हो गए।

कीसरा पुलिस ने छानबीन कर इस डकैत गिरोह का पर्दाफाश किया और इस मामले में कुसुमा कार्तिक (25), रामराजा उर्फ कुशाल (28), कंदुला साईतेजा (26), गंड्ला श्रवण (26), माचर्ला पवन कल्याण (25) और चेन्ना केशवुला पवन कल्याण (25) को गिरफ्तार कर लिया। इनका एक साथी बबलू सिंह फरार है। सभी आरोपी वरंगल के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 7 आरोपियों ने मिलकर अब्दुल्लापुरमेट थाना परिधि में साम्बसिव राव के साथ लूटपाट की। इसके अलावा कुसुमा कार्तिक, कंदुला साईतेजा और माचर्ला पवन कल्याण के खिलाफ हाल ही में एनडीपीएस अधिनियम के तहत भी मामले दर्ज किए गए।

कई आपराधिक मामलों वाले आरोपियों को अदालत में पेश किया गया

कार्तिक के खिलाफ वरंगल नगर पुलिस ने एनडीएपीएस के तहत मामला दर्ज किया, वहीं उसके खिलाफ अलवाल, हयातनगर और डुंडिगल थाना परिधि में लूटपाट के मामले दर्ज है। इसी प्रकार रामराजा के खिलाफ एनुमामुला पुलिस थाना वरंगल में एक आपराधिक मामला दर्ज है।

यह भी पढे़: एनडीपीएल शराब की तस्करी का पर्दाफाश

कंदुला साईतेजा के खिलाफ वरंगल के मामनूर, हसनपर्ती, इंतजारगंज और मिल्स कॉलोनी थाने में 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। माचर्ला पवन कल्याण के खिलाफ अलवाल के अलावा वरंगल के घनपुर पुलिस थाने में दो मामले दर्ज है। सभी आरोपियों के खिलाफ लूटपाट के मामले दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button