हैदराबाद : स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्र का सिर मुंडवाया

हैदराबाद, गच्ची बावली थाना परिधि के अंतर्गत हफीजपेट स्थित ब्लैक बोर्ड स्कूल के प्रिंसिपल ने 9वीं कक्षा के छात्र ईश्वर के सिर के बाल जबरन मुंडवा दिए। ईश्वर के माता-पिता ने लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में मन्नता मानकर अपने पुत्र ईश्वर के सिर के बाल छोड़ रखे थे।

बाल अधिक बढ़ जाने के कारण स्कूल का प्रिंसिपल ईश्वर से बाल कटवाने के लिए जोर दे रहा था। ईश्वर कई बार बता चुका था कि मनौती के चलते उसके माता-पिता ने उसके बाल छोड़ रखे थे। गत शनिवार को प्रिंसिपल ने स्कूल परिसर में ही ईश्वर का मुंडन करवा दिया। इस घटना को लेकर शिकायत करने पर मंडल शिक्षा अधिकारी वेंकटय्या ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर इस घटना को ज़िला शिक्षा अधिकारी के ध्यान में ले आया। ज़िला शिक्षा अधिकारी मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें… शिक्षा-स्वास्थ्य पर ध्यान दें छात्र, हरिचंदना दासरी ने किया आह्वान

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button