हैदराबाद : हत्या के प्रयास मामले में तीन युवक अरेस्ट
हैदराबाद,पुरानी रंजिश के चलते हत्या का प्रयास करने के मामले में मैलारदेवपल्ली पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चाकू, एक कुल्हाड़ी और एक हंसिया जब्त किया।
राजेंद्र नगर ज़ोन के पुलिस उपायुक्त एस. श्रीनिवास ने बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में बी.के पुरम शास्त्रा पुरम निवासी पेशे से सेल्समैन सय्यद शैबाज (19), सेल्समैन शाहनवाज खान उर्फ सय्यद शाहनवाज खान (20) और एन. एस. कुंटा फलकनुमा निवासी रिजवान बिन सुलेमान बहरमुज (18) को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी सय्यद शैबाज की शास्त्रापुरम निवासी मोहम्मद फहद उर्फ फहद बाबा (19) के साथ किसी मामले को लेकर पुरानी रंजिश चल ही थी।
यह भी पढ़ें… मंगलहाट में फिर से 14 टन सड़ा हुआ मांस ज़ब्त
वह फहद को रास्ते से हटाना चाहता था। इसके लिए उसने अपने दो दोस्तों से बात की और दोनों दोस्त फहद को रास्ते हटाने में उसका साथ देने के लिए राजी हो गये। इसके बाद सोची समझी साजिश के तहत तीनों आरोपियों ने कल देर रात फहद पर अदिबा होटल शास्त्रीपुरम के पास चाकू, हंसिये व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में फहद के सिर के पिछले हिस्से, कान और कंधे पर गहरी चोट लग गयी। गंभीर रूप से घायल फहद को उस्मानिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 109 (1) और 3 (5) के तहत मामले दर्ज कर तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



