हैदराबाद : प्रेम प्रसंग में विफल युवक ने कर ली खुदकुशी
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र हयातनगर थाना परिधि में प्रेम प्रसंग में विफल होने के कारण युवक ने फाँसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि सूर्यापेट निवासी भानोत वेंकन्ना का पुत्र भानोत राजा (20) साई नगर, ओल्ड हयातनगर में अपने दोस्त कार्तिक के साथ रहते हुए रैपिडो राइडर और निजी विद्युतकर्मी के रूप में कार्यरत था।
उसका एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह युवती के साथ विवाह करना चाहता था। हाल ही में युवती ने उसके विवाह के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद से राजा मानसिक तनाव का शिकार हो गया था। विवाह प्रस्ताव ठुकराए जाने से निराश राजा ने कल दोपहर के समय कमरे में अकेले रहने के दौरान सीलिंग फैन से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें हैदराबाद : पूर्व पत्नी की निर्मम हत्या करने वाला गिरफ्तार
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



