हैदराबाद : जल बोर्ड ने जब्त की पानी की 7 मोटरें
हैदराबाद, हैदराबाद महानगरीय पेयजलापूर्ति एवं मलजल निकास बोर्ड की विजिलेंस टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच के दौरान एसआरटी कॉलोनी में गैर-कानूनी रूप से पाइप लाइन से सीधे पानी निकालने वाली 7 मोटरों को जब्त किया और भविष्य में ऐसा न करने के लिए उपभोक्ता को चेताया।
यहां जल बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कुछ इलाकों में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को पता चला कि उपभोक्ता सीधे पाइप से मोटरों के जरिए जल निकाल रहे हैं जिसके चलते अन्य उपभोक्ताओं को कम प्रेशर से पानी की आपूर्ति हो रही है। सीधे पाइपलाइन से पानी निकालना कानून के तहत जुर्म है। इस मामले में जल बोर्ड के विजिलेंस अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें… जीएचएमसी आयुक्त कर्णन ने की जनगणना तैयारियों की समीक्षा
एसआरटी कॉलोनी में नलों से अवैध मोटरें जोड़ने का खुलासा
टीम को स्थानीय लोगों ने बताया कि जल बोर्ड के डिवीजन नंबर 6, एसआर नगर के तहत एसआरटी कॉलोनी में नलों से मोटरें जोड़ी जा रही हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने वॉटर सप्लाई के दौरान दौरा किया और 7 मोटरें ज़ब्त कीं, जो गैर-कानूनी तरीके से पाइपलाइन से जुड़ी हुई थीं।
अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई उपभोक्ता इस तरह से अपने नलों में मोटर लगाते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ वॉटर बोर्ड के नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी और मोटरें सीज कर दी जाएंगी। अगर दूसरी बार मोटर लगाई गईं, तो 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और केस भी दर्ज किए जाएंगे। इसलिए वॉटर बोर्ड सभी से अपील कर रहा है कि वे पाइप लाइन में मोटरें न लगाएं।
अगर पानी की सप्लाई लो प्रेशर से हो रही है या पानी की सप्लाई में कोई और दिक्कत आती है, तो वे अपने आस-पास के संबंधित मैनेजर, डीजीएम, जीएम से संपर्क करें या वे जल बोर्ड के कस्टमर केयर नंबर 155313 पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



