हैदराबाद : ब्लैकमेलिंग के चलते युवती ने लगा ली फाँसी

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र जीडिमेट्ला थाना परिधि में प्रेम प्रसंग को लेकर प्रेमी द्वारा ब्लैकमेल करने पर एक युवती ने अपने प्रेमी के ही कमरे में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि गवरापालेम अनकापल्ली आंध्र-प्रदेश निवासी जी. वेंकट राव की पुत्री जी. पवानी (25) गच्ची बावली के एक हॉस्टल में रहते हुए सॉफ्टवेयर कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में नौकरी कर रही थी। वर्ष 2019 के दौरान उसी कंपनी में काम करने वाले आर. श्याम से उसका परिचय हुआ। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बन गया।

इस दौरान श्याम ने पवानी के साथ घूमते-फिरते हुए अपने सेलफोन से फोटो और वीडियो निकाले। इसके बाद कुछ मामलों को लेकर दोनों के बीच मतभेद हो गए और दोनों एक-दूसरे से दूर हो गए। पिछले वर्ष से श्याम पुन पवानी के संपर्क में आया और फिर से उसके समक्ष प्रेम का प्रस्ताव रखते हुए विवाह करने की पेशकश की। पवानी इस बार उसके साथ प्रेम प्रसंग को लेकर गंभीर नहीं थी। इस कारण श्याम उसका पीछा कर उसे प्रताड़ित कर रहा था और इसके पूर्व उसके साथ लिए गए फोटो और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा था।

यह भी पढ़ें… शिवलिंग के समक्ष गांजा लेकर रील बनाने वाले युवक अरेस्ट

श्याम ने पवानी को ब्लैकमेल कर पैसों की मांग की

गत 12 फरवरी को श्याम ने बातचीत के लिए पवानी को अपने कमरे पर बुलाया और उसे फोटो और वीडियो दिखाकर पैसों की माँग की। बातचीत के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद श्याम कुछ देर के लिए कमरे से बाहर चला गया। उसके वापस लौटने तक कमरे में अकेली पवानी ने सीलिंग फैन से चादर के सहारे फाँसी लगा ली।

कुछ देर बाद कमरे में लौटे श्याम के पवानी को फाँसी पर लटका हुआ देख होश उड़ गए। उसने हॉस्टल प्रबंधन के कर्मचारियों के सहयोग से पवानी को फाँसी पर से उतारा और उसे एंबुलेंस के जरिए स्थानीय अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसका परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस बीएनएस की धारा 108 के तहत श्याम के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button