हैदराबाद : ब्लैकमेल के चलते युवक ने की खुदकुशी

हैदराबाद, पुराने शहर के कमाटीपुरा थाना परिधि में विधवा महिला के ब्लैकमेल करने पर युवक ने फाँसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस ने बताया कि पारदीवाड़ा, पुरानापुल निवासी इसलीवाले दीपू का पुत्र इसलीवाले गणेश (19) रिश्तेदार शिवानंद की पेपर प्लेट बनाने की फैक्ट्री में नौकरी करता था। उसी फैक्ट्री में कार्यरत नेहा नामक विधवा महिला के साथ उसके अनैतिक संबंध बन गए। गणेश के घर वालों को पता चलने पर उन्होंने उस पर नेहा से संबंध समाप्त करने के लिए दबाव डाला, लेकिन उसने नेहा से संबंध बरकरार रखे।
यह भी पढे़: अस्वस्थता से परेशान महिला ने की खुदकुशी
घर वालों ने शिवानंद को नेहा को नौकरी से हटाने के लिए कहा, लेकिन शिवानंद ने कहा कि दो से तीन माह के दौरान नेहा का विवाह कर दिया जाएगा। इसके बावजूद गणेश के घर वालों ने उसे गाँव भेज दिए। गणेश के गाँव जाने के बाद से नेहा उस पर विवाह करने का दबाव डालते हुए धमकियाँ देकर ब्लैकमेल कर रही थी। गाँव से लौटने के बाद गणेश ने कल रात घर में सीलिंग फैन से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



