हैदराबाद : पुरानी रंजिश को लेकर झगड़े के चलते युवक की मौत
हैदराबाद, लालागुड़ा थाना परिधि में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़े के चलते युवक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी नगर, लालागुड़ा निवासी दिलीप (30) और साई कुमार का फणिन्द्रा व राखी यादव के साथ कुछ मामलों को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा था। इस पुरानी रंजिश के चलते फणिन्द्रा और राखी यादव ने कल रात दिलीप और साई कुमार पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ उपचार के दौरान आज दिलीप ने दम तोड़ दिया और साई कुमार की हालत भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर फणिन्द्रा और राखी को हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : बलात्कारी को 20 वर्ष कारावास
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



