मामूली विवाद में हैदराबाद युवक की हत्या
हैदराबाद, मेहदीपटनम थाना परिधि के अंतर्गत मामूली विवाद के चलते युवक ने अपने सहकर्मी पर स्टील के बर्तन से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मूलत बिशनपुर, बिहार निवासी मो. शाहबाज का पुत्र मो. गुलरेज आलम (16) कुछ माह पूर्व रोजगार की तलाश में हैदराबाद आ गया था। कुछ माह से वह नाइस जूस सेंटर, टोलीचौकी में नौकरी कर रहा था।
उसका बड़ा भाई व शिकायतकर्ता अरबाज खान 20 दिन पूर्व रोजगार की तलाश में हैदराबाद आकर भाग्यनगर सरदारनगर में रहते हुए एल.बी. नगर के चिकन शॉप में नौकरी कर रहा थ। गुलरेज के साथ नाइस जूस सेंटर में मो. आफताब और मोफिल भी काम करते थे।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : एसीबी के जाल में फँसे इंस्पेक्टर व एसआई
गुलरेज ने मदद करने से इनकार कर मोफिल से चाट मांगी
मंगलवार देर रात नाइस जूस सेंटर बंद करते समय मोफिल बर्तन धोकर जमा रहा था और उसने इस कार्य में गुलरेज को मदद करने के लिए कहा। गुलरेज ने मदद करने से इनकार कर दिया और उल्टे मोफिल से खाने के लिए चाट देने की माँग की। बर्तन जमाने से इनकार करने पर मोफिल ने उसे चाट नहीं दी। इस कारण गुलरेज ने उस पर एक लकड़ी से हमला कर दिया।
दोनों इस मामले को लेकर आपस में मारपीट करने लगे। इस दौरान मोफिल ने एक वजनदार स्टील का बर्तन लेकर गुलरेज के सिर पर दो-तीन जोरदार प्रहार कर दिए। आफताब ने अन्य कुछ लोगों की मदद से दोनों को अलग किया और झगड़ने के बाद गुलरेज वहीं पास की सीढ़ियों पर जाकर बैठ गया। कुछ ही देर में वह बेहोश होकर गिर गया। उसे पहले रिलीफ अस्पताल ले जाया गया और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एबीएस न्यूरो सुपर स्पेशालिटी अस्पताल टोलीचौकी भेज दिया गया, जहाँ देर रात 2.30 बजे गुलरेज की मौत हो गई। गुलरेज के भाई अरबाज खान की शिकायत पर पुलिस बीएनएस की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर मोफिल को हिरासत में ले लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



