हैदराबाद की श्रीदेवी जास्ती मिला स्विकी का शी द चेंज सम्मान
हैदराबाद, ऑन-डिमांड सुविधा मंच स्विगी द्वारा नई दिल्ली में आयोजित शी द चेंज कार्यक्रम में हैदराबाद की महिला श्रीदेवी जस्ती को पुरस्कार से सम्मनित किया गया।
यहाँ जारी विज्ञप्ति के अनुसार, फ्रम विजन टू वेंचर टैगलाइन के साथ आयोजित इस पहल में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जो भारत के खाद्य और व्यवसायिक क्षेत्र को नई दिशा दे रही हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाजपा के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत और स्विगी के सह-संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं ग्रुप सीईओ श्रीहर्षा मजेटी ने भाग लिया।
उत्कृष्ठ उद्यमी और उत्कृष्ठ शेफ के रूप में सम्मानित किया
खाद्य एवं पेय उद्योग से जुड़ी 28 महिलाओं को दो श्रेणियों में वर्ष की उत्कृष्ठ उद्यमी और उत्कृष्ठ शेफ के रूप में सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों के माध्यम से उनके पाक नवाचार और व्यवसायिक सफलता में योगदान को मान्यता दी गई। सम्मानित महिलाओं में हैदराबाद की श्रीदेवी जास्ती वायबरेंट लीविंग की संस्थापक हैं। अपने उद्यम के माध्यम से उन्होंने पौष्टिक, पौध-आधारित आहार को बढ़ावा देते हुए ‘क्लीन ईटिंग’ को एक टिकाऊ जीवनशैली के रूप में स्थापित किया है।
यह भी पढ़े– – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मुलाकात की
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





