हैद्रा : नेकनामपुर में सरकारी भूमि पर कब्जे के प्रयास विफल
हैदराबाद, नेकनामपुर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास को विफल कर हैद्रा ने भूमि को कब्ज़े में लिया और उस पर फेंसिंग लगाकर इसे सुरक्षित किया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नेकनामपुर में लगभग 54 करोड रुपये बाज़ार मूल्य की 2700 वर्ग गज़ भूमि पर कुछ लोग प्लॉटिंग कर कब्जे का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलने पर हैद्रा के अधिकारियों ने जाँच पड़ताल कर अतिक्रमण के प्रयास विफल किया। अधिकारियों ने बताया कि वेंकटेश्वर कॉलोनी में सार्वजनिक उपयोग के लिए आवंटित सरकारी भूमि पर कुछ लोग अतिक्रमण का प्रयास कर रहे थे।
यह भी पढ़ें… गीले और सूखे कचरे को अलग करें दुकानदार : कर्णन
हालाँकि यह भूमि पार्क के लिए निर्धारित की गयी थी। कॉलोनी वेल्फेयर असोसिएशन के प्रतिनिधियों ने हैद्रा के प्रजावाणी कार्यक्रम में शिकायत दर्ज कराई थी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



