आग पर काबू करने वाले हैद्रा कर्मी सम्मानित
हैदराबाद, अग्नि दुर्घटना की सूचना मिलते ही मात्र 3 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुँचकर आग पर काबू पाने वाले हैद्रा डीआरएफ कर्मचारियों को हैद्रा आयुक्त ए.वी. रंगनाथ ने सम्मानित किया। अमीरपेट स्थित आदित्य एन्क्लेव में आयोजित कार्यक्रम में आग लगने की घटना के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर की सहायता से तुरंत आग बुझाने वाले कर्मचारियों की आयुक्त ने सराहना की।

हैद्रा डीआरएफ टीमों के 15 सदस्यों को प्रशस्ति पत्रों के साथ नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। आग बुझाने के साथ-साथ भवन में फंसे लोगों को अग्निशमन कर्मियों और पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षित बाहर निकालने की उनकी तत्परता और साहस की प्रशंसा की गई। अवसर पर डीआरएफ कर्मचारियों ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही 3 मिनट में वे मौके पर पहुँच गए और 4 से 5 मिनट के भीतर दूसरी टीम के सदस्य भी उनके साथ जुड़ गए और कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : स्वच्छता अभियान तेज़, उच्च अधिकारियों ने किए औचक दौरे
इस अभियान में एडीएफओ मोहन राव, मार्शल दुर्गाप्रसाद, डीआरएफ कर्मचारी रामकृष्ण, हतिराम, उमेश, याकूब, गोपी, गोपाल, साईकुमार, नागराजू, रामिरेड्डी, राजू, विजय, साईकुमार, ईश्वर, संजू और रज़ाक शामिल थे। सम्मान कार्यक्रम में हैद्रा के अतिरिक्त निदेशक वरला पापैया, आरएफओ जयप्रकाश, डीएफओ यज्ञनारायण और गौतम भी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



