हैद्रा : युवा आपदा मित्रों के तीसरे बैच को प्रशिक्षण

हैदराबाद, हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपदा संरक्षण एजेंसी हैद्रा के अतिरिक्त निदेशक वरला पापैया ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय लोगों को सुरक्षित बचाने में युवा आपदा मित्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि बाढ़, अग्निकांड और अन्य आपात स्थितियों में स्थानीय स्तर पर मौजूद आपदा मित्रों को ही तुरंत सहायता पहुँचाने वाले सक्षम नेतृत्वकर्ता के रूप में कार्य करना होगा।

हैद्रा अतिरिक्त निदेशक ने बुधवार को युवा आपदा मित्र के तीसरे बैच के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने अवसर पर अपने संबोधन में बताया कि 18 फरवरी से 24 फरवरी तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में आपदा के समय लोगों को कैसे बचाना है, उससे जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी देते हुए कौशल सिखाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें… अग्नि सुरक्षा नियमों के पालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : हैद्रा आयुक्त

स्थानीय स्तर पर युवा आपदा मित्र सबसे पहले प्रतिक्रिया देंगे

उन्होंने युवाओं से कहा कि स्थानीय स्तर पर मौजूद रहने के कारण आपदा के समय न केवल सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाले व्यक्ति के रूप में सेवा प्रदान कर सकते हैं, बल्कि विभिन्न विभागों से आने वाली सहायता टीमों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना भी आपकी जिम्मेदारी होगी। यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले स्वयंसेवकों को आगे कम से कम 10 और लोगों को प्रशिक्षित करके अपनी महती भूमिका निभानी है।

रंगारेड्डी और हैदराबाद जिलों से आए 105 युवा स्वयंसेवक फतुल्लाहगुड़ा स्थित हैद्रा प्रशिक्षण केंद्र में एक सप्ताह तक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस प्रशिक्षण में अग्नि दुर्घटनाएं, बाढ़, भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय कैसे प्रतिक्रिया देनी है, लोगों की जान कैसे बचानी है, प्राथमिक उपचार कैसे देना है तथा आपदा के समय अफरातफरी की स्थिति में नेतृत्व कैसे करना है, जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में आरएफओ जयप्रकाश, डीएफपीओ गौतम, हैदराबाद जिला युवा अधिकारी खुशबू, एडीएफओ मोहन राव ने भी भाग लिया और युवा आपदा मित्र स्वयंसेवकों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अवसर पर विभिन्न कॉलेजों से आए विद्यार्थियों ने हैद्रा की गतिविधियों पर अपने विचार व्यक्त किए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button