लोगें के लिए काम करने की खातिर आत्मसमर्पण किया : देवूजी
हैदराबाद, प्रतिबंधित संगन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के शीर्ष कमांडर थिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवूजी ने दावा किया है कि 24 फरवरी को तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने से पहले ही पुलिस ने उसे तथा अन्य लोगें को गिरफ्तार कर लिया था। उसने कानूनी ढाँचे के भीतर रहकर लोगें की समस्याओं के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
करीब चार दशकें से भूमिगत जीवन व्यतीत करने वाले देवूजी ने यह भी कहा कि उसने और अन्य सदस्यों ने मौत के डर से पुलिस के सामने आत्मसमर्पण नही किया, बल्कि जनता के लिए काम करने तथा अपनी विचारधारा मार्क्सवाद, लेनिनवाद और माओवाद को कानूनी ढांचे के भीतर आगे बढ़ाने के मकसद से यह कदम उाया।
देवूजी ने आत्मसमर्पण अफवाहें खारिज की
देवूजी ने कहा कि उसे मौत का कभी डर नही था और अगर ऐसा होता तो वह पिछले साल अक्तूबर में महाराष्ट्र सरकार के सामने प्रमुख माओवादी नेताओं मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ सोनू और अशन्ना उर्फ सतीश की तरह आत्मसमर्पण कर देता। पुलिस सूत्रों ने पहले बताया था कि देवूजी की माओवादी मार्ग छोड़ने की कोई योजना नही थी।
देवूजी ने टीवी चैनलों से कहा कि जब ऑपरेशन कगार तेज था तो हमने पार्टी को मजबूत करने के लिए अपरिहार्य परिस्थितियों में अलग-अलग जगहों पर शरण ली। उन परिस्थितियों में तेलंगाना पुलिस ने हमें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अगर वे चाहते तो हमें मार सकते थे, लेकिन उन्होंने हमसे कहा कि हत्या करना उनकी नीति नही है और वे आत्मसमर्पण करवाना चाहते हैं, लेकिन मैं आत्मसमर्पण करने को तैयार नही था।
यह भी पढ़े : इंडियन बैंक का राजभाषा सम्मेलन संपन्न
पूर्व माओवादी नेता ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने संबंधी धारणा को खारिज करते हुए कहा कि पहले वह भूमिगत रहकर लोगें की समस्याओं का समाधान करता था और अब वह यही काम खुले तौर पर कानूनी तरीकें का इस्तेमाल करते हुए करेगा। देवूजी ने कहा कि वह मार्क्सवाद, लेनिनवाद और माओवाद की विचारधारा को नही छोड़ेगा तथा भविष्य में लोगें की समस्याओं को हल करने के लिए यही उसकी रणनीति का केंद्र बिंदु रहेगा। उसने कहा कि इसलिए यह कहना सही नही है कि हमने आत्मसमर्पण कर दिया या मुख्यधारा में शामिल हो गए। हम हमेशा हजारों लोगें के संपर्क में रहते हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





