आइडियाफ्यूजन एवं एआई100के कार्यशाला आयोजित
हैदराबाद, गुरु नानक इंस्टीट्यूशंस टेक्निकल कैंपस, (जीएनआईटीसी), हैदराबाद में कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया के बैनर तले आइडियाफ्यूजन (प्रतियोगिता) एवं एआई100के कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतियोगिता में देशभर की 82 टीमों के 246 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 30 टीमों को अंतिम चरण के लिए चयनित किया गया। कार्यक्रम के औद्योगिक निर्णायकों में डॉ. कल्याण कुमार सर्वेपल्ली, प्रिंसिपल कंसल्टेंट, इंफोसिस तथा डॉ. एम. दत्तात्रेय गौड़, सीईओ एवं निदेशक, डीकोड सॉफ्ट टेक सोल्यूशन शामिल रहे।
आंतरिक निर्णायक मंडल के साथ उन्होंने छात्र नवाचारों का मूल्यांकन व्यवहार्यता, विस्तार क्षमता, औद्योगिक प्रासंगिकता एवं तकनीकी गहराई के आधार पर किया। इसी तरह शैक्षणिक निर्णायक मंडल में डॉ. वी. सुब्रह्मण्यम, असोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष (आईटी), डॉ. च. सुब्बा लक्ष्मी, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष (डीएसडीएस), डॉ. एम.वी.ए. नायुडू, असोसिएट प्रोफेसर, सीएसई, डॉ. मोहम्मद सिराजुल ह़क, सहायक प्रोफेसर, सीएसई शामिल रहे।




अवसर पर आयोजित एआई 100के कार्यशाला में 1,000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उभरते रुझानों एवं वास्तविक जीवन में इसके अनुप्रयोगों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम गुरु नानक इंस्टीट्यूशंस टेक्निकल कैंपस, हैदराबाद में वाइस चेयरमैन सरदार गगनदीप सिंह कोहली एवं प्रबंध निदेशक डॉ. एच. एस. सैनी के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से संपन्न हुआ।
यह भी पढ़े: श्री विश्वकर्मा जयंती समारोह आयोजित
कार्यक्रम संस्थान के निदेशक डॉ. एस. श्रीनाथ रेड्डी, असोसिएट डायरेक्टर डॉ. ऋषि सयाल, सीएसआई चेयरपर्सन डॉ. गीता त्रिपाठी (विभागाध्यक्ष, सीएसआई-1), विभागाध्यक्ष सीएसआई-2 डॉ. रविंद्र चंघाला, सीएसआई एमसी सदस्य राजश्री सुत्रावे, सीएसआई समन्वयक बी. हेमा, अभय टोप्पो, कार्यक्रम संयोजक जी. स्वप्ना के निर्देशन में आयोजित किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



