देश प्रेम है तो गाना होगा वंदे मातरम् : विधायक राजा सिंह
हैदराबाद, राम लक्ष्मण जानकी, जय बोलो हनुमान की, रामजी की निकली सवारी व अन्य भजनों के साथ जय श्रीराम के गगनचुंबी नारों के साथ निकाली गयी श्रीराम नवमी शोभायात्रा में बड़ी की संख्या में भक्तों ने भगवा ध्वज लहराते हुए भाग लिया।


































श्रीराम युवा सेना भाग्यनगर के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गोशामहल विधायक टी. राजा सिंह के नेतृत्व में शोभायात्रा श्री आकाशपुरी हनुमान मंदिर से ज्योतिषाचार्य वास्तु शास्त्रा पंडित गजानन कृष्णजी शास्त्रा के आचार्यत्व में पूजा-अर्चना के पश्चात गाजे बाजे और भक्ति के गीतों के बीच रानी आवंती बाई लोध भवन, धूलपेट से हजारों की संख्या में राम भक्तों के सहयोग से निकाली गयी।
हनुमानजी, श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मणजी के विग्रह व विभिन्न देवी-देवताएं सहित छत्रपति शिवाजी महाराज, रानी अवंतीबाई लोध सहित अन्य की झाँकियों डीजी, बैंड बाजे के साथ अखंड हिन्दू राष्ट्र का संदेश देती हुई शोभायात्रा आरंभ हुई, जो धूलपेट, मंगलहाट, गांधी पुतला, जुमेरात बाजार, चूड़ी बाजार, बेगम बाजार छतरी, बर्तन बाजार, सिद्दिअम्बर बाजार पहुँची। बेगम बाजार चौराहे पर अखंड हिन्दू राष्ट्र पर विधायक टी. राजा सिंह ने संकल्प एवं संबोधन में कहा कि बेगम बाजार चौराहे पर हर वर्ष आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों हिन्दू भाई भाग लेकर एकता दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि देश को कमजोर करने वाले 12 आंतकवादियों को पकड़ा गया, जिसमें एक हैदराबाद का भी शामिल है।
आतंकवाद और देशविरोधी गतिविधियों पर जताई चिंता
इस प्रकार आंतकवादियों द्वारा देश के खिलाफ एजेंडा चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश से यदि प्रेम है, तो वंदे मातरम् अवश्य गाना होगा। यदि नहीं बोलेंगे तो, देश से भगा दिए जाएँगे। उन्होंने कहा कि मुसलमानों का हमेशा से ही देश के खिलाफ एजेंडा रहा है। हाल ही में ईरान के बड़े नेता के मारे जाने पर हैदराबाद ही नहीं देशभर से चंदा जमा किया गया, लेकिन जब हिन्दुओं पर 1947, 1965 में अत्याचार हुआ और बड़ी संख्या में हिन्दू मारे गये, तो उनके लिए चंदा क्यों नहीं इकट्ठा नहीं किया गया। इससे साफ है उनकी भक्ति किस ओर है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम हमेशा से देशद्रोही रहे हैं।
इस बात को सभी को समझने की आवश्यकता है। टी. राजा सिंह ने महिलाओं व बालिकाओं को चेताते हुए कहा कि वह लव जिहाद के चक्कर में न पड़े, क्योंकि यह केवल हिन्दुओं को टारगेट कर रहे हैं। बाद में उनके साथ बहुत अत्याचार किया जाता है। इसलिए युवितयों से निवेदन है कि उनके बुरे इरादों को समझें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बाबा योगी आदित्यनाथ लव जिहाद का नामोनिशान मिटाने में जुटे हैं। जो भी मामला आ रहा है, उनके साथ बहुत अच्छी तरह निपट रहे हैं।
यह भी पढ़ें… पेट्रो उत्पादों की आपूर्ति पर समिति : रेवंत रेड्डी
देशभर में सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर दिया जोर
इसलिए इसी प्रकार के कार्य देश भर में होने चाहिए, ताकि देश से लव जिहाद का नामोनिशान मिटा जा सके। उन्होने कहा कि गत दस साल से हिन्दू को जगाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि संगठित रहेंगे, तो बचे रहेंगे। जरूरी है कि अखंड राष्ट्र के लिए सभी संकल्प लें और देश में सनातन को बनाये रखने के लिए संगठित हों। केंद्र सरकार देश के अहित करने वालों का पर्दाफाश कर रही है। उन्होंने उपस्थित लोगों को अखंड हिन्दू राष्ट्र की शपथ दिलाते हुए कहा कि कोई भी प्रयास कर ले, लेकिन जो अखंड हिन्दू राष्ट्र की शपथ ली है, उस पर कायम रहें और अपने आपको कमजोर न बनाएँ।
राजा सिंह ने कहा कि पिछले 10 साल से हिंदुओं की जगाने वाली फिल्में बनाई जा रही हैं। इससे पहल की सरकार कायर थी, यह मोदी सरकार है जो केवल घुसकर मरना जानती है। उन्होंने कहा कि आतंकी अतीक अहमद को योगी बाबा ने 72 हूरों से मिला दिया। हिन्दू राष्ट्र के लिए लड़ना है। हिन्दू बटेगा तो कटेगा, देश को यदि मुसलमान अपना मानते हैं, तो देश प्रेम भी दिखाओ। उन्होंने देश से नहीं, बल्कि ईरान के नेता के लिए चंदा करने का कार्य किया है।
इनकी हर आतंकी, हर देशद्रोही को लिए बहुत हमदर्दी रहती। इसलिए साजिश को समझें और सतर्क रहें। देश को सुरक्षित रखने के लिए आगे रहें। उन्होंने श्रीराम नवमी शोभायात्रा में बहुत अच्छी व्यवस्था करने के लिए हैदराबाद पुलिस का आभार प्रकट किया। गौलीगुड़ा श्रीराम मंदिर, कोठी, सुल्तान बाजार से होते हुए शोभायात्रा हनुमान व्यायामशाला स्कूल पहुँची। सुल्तान बाजार के पास सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। मार्ग में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक मंचों ने शोभायात्रा का पुष्पा की वर्षा कर स्वागत किया। भक्तों में पेयजल, जूस, प्रसाद, भोजन, छांछ आदि का वितरण किया गया।
ऊँचे रथ और डेकोरेशन से गांधी पुतला पर शोभायात्रा रुकी
मार्ग में विधायक टी. राजा सिंह का रथ कुछ ऊँचा होने तथा दो भवनों के बीच डोकोरेशन के चलते आधे घंटे से अधिक समय के लिए विशाल शोभायात्रा गांधी पुतला के पास रुकी रही, जबकि हजारों की संख्या में लोग राजा सिंह के भाषण को सुनने के लिए उत्साहित नजर आए। लोगों ने मोबाइल की फ्लैश लाइट से शोभायात्रा में चार चाँद लगाये।
कार्यक्रम में भाजपा नेता अविनाश देवड़ा, अजयराज शर्मा, सीए कन्हैयालाल राठी, श्री राम युवा सेना भाग्यनगर, श्रीराम युवा सेना गौरक्षा दल, इमलीबन गौभक्त टीम, श्रीराम युवा सेना महिला मंडल, सत्यनारायण मुकुन्दलाल डोबा, बंकटलाल भाटी, दिनेश मानसिंह, मदनलाल घनश्याम भाटी, लक्ष्मीनारायण राठी, दामोदरदास विजयवर्गीय, सरदारमल हुक्मीचंद देवड़ा, कैलाश नारायण भांगड़िया, वेणुगोपाल लोया, ओमप्रकाश अग्रवाल, योगेश कुमार अग्रवाल, प्रकाशचंद जगदीश प्रसाद सांखला, जिग्नेश दोशी, पुरुषोत्तम जितेन्द्र मिश्र, नानजी भाई जसमत भाई पटेल, नारायणदास मालानी, पं. वासुदेव तिवारी, आला पुरुषोत्तम, बालमुकुन्द सूरजकरण जाजू, सुरेश कुमार माली व राजेश कुमार मालपानी ने सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में अमित लड्डा गग्गु भाई, महेश बजाज, विजय कुमार सोलंकी, घनश्यामदास मनोजकुमार जोशी, मुकेश सांखला, मेघराज रमेश भाटी, बजरंगलाल पंवार, अधिवक्ता राहुल भाटी, नीलेश कुमार मारोठिया, भरतराज देवड़ा, सुमित सोमानी, नंदलाल पूरणमल अग्रवाल, कमलकिशोर आकाश जाजू, राजेश पूर्वेश सांखला, अरुण डाकोतिया, बालाजी रामकिशन पंसारी, बस्तीमल नंदकिशोर उमेश देवड़ा, मूलचंद नथमल डालिया, विजय जाजू, गुरु सिंह, मनीष पवन भाटी, बलदेवराम बजरंगलाल भाटी, मुकेश कुमार, राजेश यादव, अभिषेक पारीक, शिवरतन वी. रतन खत्री, नितिन सारड़ा, श्याम बाहेती, मनोज बाहेती, रोहित जैन, कैलाश मंत्री, जय तापड़िया, विजय तापड़िया, बलराम शर्मा, प्रभात व अन्यों ने सहयोग प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



