त्रिपुरा में मां प्रेमी संग भागने के लिए बच्ची की ली जान

त्रिपुरा, त्रिपुरा पुलिस ने सिपाहीजला जिले में अपनी पांच महीने की बच्ची की कथित रूप से हत्या के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है, अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि सुचित्रा देबबर्मा (28) ने एक व्यक्ति के साथ भागने के लिए अपनी बच्ची की हत्या कर दी, जिसके साथ वह एक साल से रिश्ते में थी।

सुचित्रा के पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद, सोनामुरा थाने के प्रभारी तपस दास के नेतृत्व में एक पुलिस टीम रविवार को रामपाड़ापारा स्थित उनके घर पहुंची। उन्होंने कहा कि वह लोग बच्ची को बिस्तर पर पाया जबकि उसकी मां लापता थी। उन्होंने बच्ची को सोनामुरा उप-मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जल्द ही पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

यह भी पढ़े: पूर्व सीएम गहलोत का पीएसओ गिरफ्तार

दास के अनुसार, बाद में सुचित्रा को गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि जब सुचित्रा का पति अमित देबबर्मा रबर बागान में काम करने गया था, तभी उसने बच्ची का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह अपनी बच्ची को मारकर उस व्यक्ति के साथ भागना चाहती थी, जिससे उसका अवैध संबंध था।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button