प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से पहले भारत-इजराइल रक्षा करार
तेल अवीव, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इसी महीने के आखिर में होने वाली इजराइल यात्रा से पहले, भारत और इजराइल ने रक्षा संबंधों को प्रगाढ़ करने और भविष्य की संगोष्ठियों तथा सहकारी पहलों सहित चल रही संयुक्त गतिविधियों को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
इजराइल के रक्षा मंत्रालय (आईएमओडी) के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय रक्षा सहयोग निदेशालय (एसआईबीएटी) ने भारत और इजराइल के प्रमुख रक्षा उद्योगों के बीच बैठकों की सुविधा प्रदान की, जिसके परिणामस्वरूप समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
आईएमओडी द्वारा जारी बयान में बताया गया कि एसआईबीएटी ने सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) और भारत के रक्षा मंत्रालय के सहयोग से इस सप्ताह अग्रणी भारतीय और इजराइली रक्षा कंपनियों के बीच एक संगोष्ठी और बी2बी (बिजनेस टू बिजनेस) बैठकों का आयोजन किया।
‘इस कार्यक्रम में 30 भारतीय और 26 इजराइली रक्षा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया
बयान के मुताबिक, ‘‘संगोष्ठी की अध्यक्षता एसआईबीएटी के निदेशक, ब्रिगेडियर जनरल (रिटायर्ड) यायर कुलास ने किया और इसमें भारत के रक्षा औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र और इसकी अद्यतन रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (डीएपी) 2026 – भारत की राष्ट्रीय रक्षा खरीद नीति की जानकारी देने के के लिए इजराइल और भारत की छोटी, मध्यम और बड़ी रक्षा कंपनियों को मंच प्रदान किया गया।’’ आईएमओडी ने बताया, ‘‘इस कार्यक्रम में 30 भारतीय और 26 इजराइली रक्षा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।’’
भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एसआईडीएम के महानिदेशक रमेश के. ने किया और इसमें इजराइल में भारत के राजदूत जेपी सिंह और इजराइल में भारत के रक्षा अताशे ग्रुप कैप्टन विजय पाटिल शामिल थे। प्रधानमंत्री मोदी 25 फरवरी को दो दिवसीय इजराइल दौरे पर पहुंचेंगे। संभावना है कि वे अपनी बैठकों के दौरान द्विपक्षीय और क्षेत्रीय हित के सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। (भाषा)
यह भी पढ़ें– राष्ट्रीय बालिका दिवस पर अमित शाह का संदेश: लड़कियां हैं ताकत
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



