पश्चिम एशिया संकट से पूरी ताकत से निपट रहा भारत: पीएम मोदी
नोएडा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पश्चिमी एशिया में एक महीने से युद्ध जारी है और भारत देशवासियों के भरोसे के साथ इस संकट का पूरी शक्ति से मुकाबला कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण समेत कार्गो हब का उद्घाटन करने के बाद जेवर में एक समारोह को संबोधित किया।
“आज पूरा विश्व चिंतित हैं, पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध जारी है। युद्ध की वजह से कई सारे देशों में खाने-पीने के सामान, डीजल, खाद का संकट सामने आया है।” मोदी ने कहा, “हर देश इस संकट का सामना करने के लिए कुछ न कुछ प्रयास कर रहा है लेकिन भारत देशवासियों की ताकत के भरोसे इस संकट का पूरी शक्ति से मुकाबला कर रहा है।”
भारत बड़ी मात्रा में कच्चे तेल व गैस प्रभावित देशों से मंगाता है इसलिए सरकार हर वह कदम उठा रही है जिससे सामान्य परिवारों, किसान भाई-बहनों पर इस संकट का बोझ न पड़े। प्रधानमंत्री ने कहा कि संकट के इस समय में भी भारत ने अपने तेज विकास को निरंतर जारी रखा है।
आज देश के सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे वाले राज्यों में एक बन गया
मोदी ने हवाई अड्डे के महत्व को समझाते हुए कहा, “आज हम विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। देश का सबसे बड़ा प्रदेश आज देश के सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे वाले राज्यों में एक बन गया है। उन्होंने कहा, “यह हवाई अड्डा नोएडा, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, समेत कई जिलों को लाभ देने वाला है।
प्रदेश के किसानों, लघु उद्योगों और नौजवानों के लिए अनेक अवसर लेकर आने वाला है। यहां से दुनिया के लिए विमान तो उड़ेंगे ही, यह विकसित उत्तर प्रदेश की उड़ान का भी प्रतीक बनेगा। खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को इस भव्य हवाई अड्डे के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं।”
युद्ध की वजह से दुनियाभर में संकट है, देशवासियों की ताकत और धैर्य पर हमें भरोसा है – पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कहा कि ईरान और इज़राइल के बीच जारी युद्ध के कारण दुनिया भर में कई तरह के संकट पैदा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर आवश्यक वस्तुओं की कमी और आपूर्ति संकट के चलते हर देश चुनौतियों का सामना कर रहा है।
देशवासियों की ताकत और धैर्य पर हमें भरोसा है
पीएम मोदी ने विशेष रूप से भारत की स्थिति पर जोर देते हुए बताया कि, देश को बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस युद्ध प्रभावित क्षेत्रों से आयात करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि, सरकार हर संभव कदम उठा रही है ताकि आम नागरिकों, किसानों और परिवारों पर इस संकट का असर न्यूनतम रहे। पीएम मोदी ने कहा भारत इस संकट का पूरी शक्ति और तैयारी के साथ मुकाबला कर रहा है। देशवासियों की ताकत और धैर्य पर हमें भरोसा है।
युद्ध से कई देशों में संकट उत्पन्न हुआ है
इस दौरान यह भी स्पष्ट किया कि संकट के बावजूद भारत ने अपने तेज विकास को निरंतर बनाए रखा है। प्रधानमंत्री ने वैश्विक परिप्रेक्ष्य पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वेस्ट एशिया में युद्ध लगभग एक महीने से जारी है और इससे कई देशों में संकट उत्पन्न हुआ है। इसके प्रभाव से न केवल ऊर्जा की आपूर्ति प्रभावित हुई है, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी दबाव बढ़ा है।
भारत हर संकट का सामना करने में सक्षम
पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, सरकार ने सुनिश्चित किया है कि इस संकट के समय भी भारत के आम परिवारों और किसानों पर बोझ न पड़े। इसके लिए आवश्यक रणनीतियाँ बनाई जा रही हैं और ऊर्जा आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था पर काम जारी है। प्रधानमंत्री ने अंत में देशवासियों से आह्वान किया कि वे धैर्य बनाए रखें और विश्वास रखें कि भारत हर संकट का सामना सक्षम तरीके से कर सकता है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



