बांग्लादेश पीएम से भारतीय उच्चायुक्त की मुलाकात, रिश्तों में नई गर्माहट
ढाका/नयी दिल्ली, भारतीय राजनयिक प्रणय वर्मा ने सोमवार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की और ढाका के साथ परस्पर हितों पर आधारित ‘‘सकारात्मक’’, ‘‘रचनात्मक’’ और जन-केंद्रित संबंधों को आगे बढ़ाने की नयी दिल्ली की मंशा जतायी।
यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब भारत और बांग्लादेश फरवरी में हुए संसदीय चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की जीत के परिणामस्वरूप तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के बाद द्विपक्षीय संबंधों को फिर से मजबूत करने के प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले, मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के कार्यकाल के दौरान दोनों देशों के रिश्तों में काफी तनाव आ गया था।
यह भी पढ़े : भारतीय राजदूत और नेपाल के नये विदेश मंत्री ने की द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा
भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि बैठक के दौरान वर्मा और रहमान ने ‘‘दोनों देशों की राष्ट्रीय विकास प्राथमिकताओं के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में जन-केंद्रित सहयोग पर ध्यान देते हुए द्विपक्षीय सहभागिता’’ पर चर्चा की। भारतीय उच्चायुक्त ने यह भी कहा कि भारत ‘‘सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्योन्मुखी दृष्टिकोण अपनाते हुए तथा आपसी हित और लाभ के आधार पर बांग्लादेश की सरकार और जनता के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



