भारतीय मृदा एवं भू उपयोग सर्वेक्षण के हैदराबाद केंद्र में महिला दिवस समारोह

हैदराबाद, भारतीय मृदा एवं भू उपयोग सर्वेक्षण के हैदराबाद केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को विश्वभर में महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और उनके योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.एम. जया देवी, उप निदेशक (रसायन विज्ञान) राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान (एनआईपीएचएम), राजेन्द्रनगर, हैदराबाद उपस्थित रहीं। इसके बाद अध्यक्ष द्वारा मुख्य अतिथि को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुरमा नियोगी, सहायक क्षेत्र अधिकारी द्वारा दिए गए स्वागत भाषण से हुई। तत्पश्चात कार्यालय अध्यक्ष संजय अ. ढाले, मृदा सर्वेक्षण अधिकारी द्वारा महिला दिवस से संबंधित व्याख्यान प्रस्तुत किया गया, जिसमें महिलाओं की भूमिका और महत्व पर प्रकाश डाला गया। एनआईपीएचएम से पधारीं मुख्य अतिथि डॉ.एम. जया देवी ने महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को सम्मान देने के साथ-साथ लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें… भारतीय मृदा एवं भू-उपयोग सर्वेक्षण ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

महिला सशक्तिकरण से समाज और संगठन का विकास

कार्यक्रम के माध्यम से सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा यह संदेश दिया गया कि महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और निर्णय निर्माण में समान अवसर मिलना चाहिए। समाज और संगठन दोनों के विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का यह आयोजन अत्यंत सफल और प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिलाओं के अधिकारों और समानता के महत्व के प्रति जागरूक किया तथा संगठन में सकारात्मक व सम्मानजनक वातावरण को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में आयोजन से संबंधित प्रबंधन डॉ.एस.के. कुमावत द्वारा किया गया। कर्मवीर, डॉ. अमोल लक्ष्मण शिंदे, डॉ. दरावत राजा, सुरोमा नियोगी, रोहित ए.पी., डॉ. चेतना बांसोड़े, किरण कुमार, डॉ. श्रीनिवास प्रसाद एल., सहायक क्षेत्र अधिकारी, नागेन्द्र वी. सहायक तकनीकी अधिकारी, पी. श्रीकांत, विकास गुसाई, जी. पवन, एनआरपी रेड्डी, नितिन लोंदे, मनप्रीत सिंह, दिलीप कुमार, नागमणि आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में महिला कर्मचारियों/सदस्यों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। समस्त कर्मचारियों की सहभागिता से कार्यक्रम सुव्यवस्थित, सुचारू रूप से एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button