हैदरगुड़ा स्थित राज थाली में इंद्रधनुष ने मनायी 24वीं वर्षगाँठ

हैदराबाद, इंद्रधनुष की 24वीं वर्षगाँठ उत्साह के साथ हैदरगुड़ा स्थित राज थाली में मनाई गई। संस्थापक कुसुम तोलवाला द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इंद्रधनुष ने समय-समय पर सामाजिक एवं सेवा कार्य आयोजित किए, जिसमें सभी सदस्यों का योगदान रहा।

इंद्रधनुष ने सदस्यों को बधाई देते हुए सभी सेवा कार्यों में उत्साह के साथ भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने आगामी दिनों में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की। अवसर पर सदस्यों के लिए आकर्षक गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया।

इस मौके पर फाउंडिंग मेंबर कुसुम टोलवाला, सुलभा नाइक, मधु वर्मा, कविता जैन, सुनीता गुप्ता, मेघना शर्मा, रेणुका शर्मा, मीना शर्मा, वंदना शर्मा, रेखा अग्रवाल, निर्मला शर्मा, अनीशा, प्रतिभा जायसवाल, उषा, तीर्थ कौर, शशिकला, लक्ष्मी और अन्य मौजूद थे।

यह भी पढे़: भव्यता से मनायी गयी महाराजा अजमीढ़जी जयंती

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button