एलवीपीईआई में इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस इन ग्लूकोमा इंस्टीट्यूट लांच

हैदराबाद, एलवी प्रसाद आई इंस्टीट्यूट (एलवीपीईआई) में शुक्रवार को कलाथुर वेणुगोपाल रेड्डी इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस इन ग्लूकोमा इंस्टीट्यूट को लांच किया गया। यह संस्थान ग्लूकोमा के क्षेत्र में अत्याधुनिक देखभाल, शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देगा। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ग्लूकोमा इंस्टीट्यूट एलवीपीईआई में विभिन्न नेत्र रोगों से निपटने वाले उत्कृष्टता संस्थान व वैश्विक संसाधन केंद्र स्थापित करने के कार्यक्रम का हिस्सा है।

संस्थान का उद्घाटन दिवंगत वेणुगोपाल रेड्डी की पत्नी मल्लिका रेड्डी कलाथुर ने परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में किया। एलवीपीईआई परिसर में स्थित इस नए संस्थान का नेतृत्व डॉ. सिरिशा सेंथिल द्वारा किया जाएगा, जिन्हें हाल ही में एकेडेमिया ऑप्थाल्मोलॉजिकल इंटरनेशनलिस के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।

यह भी पढ़ें… राजा सिंह के खिलाफ भड़काने वाले की पुलिस से शिकायत

जानकारी देते हुए बताया गया कि वेणुगोपाल रेड्डी एक सफल उद्यमी थे, जिनका जीवन ईमानदारी तथा दूसरों की सेवा के लिए समर्पित था। वह ग्लूकोमा से पीड़ित थे, अंतत इस बीमारी के कारण उनकी दृष्टि चली गई। कलाथुर परिवार एक दशक से अधिक समय से कविता कलाथुर व रवि कोल्ली के नेतृत्व में एलवीपीईआई को ग्लूकोमा के बारे में जागरूकता फैलाने तथा इसके उपचार में सहयोग दे रहा है। इस संस्थान के माध्यम से उनका परिवार भारत और अन्य विकासशील देशों में ग्लूकोमा के उपचार की क्षमता व निर्माण के साथ इसके क्षेत्र में अत्याधुनिक देखभाल, शिक्षा व अनुसंधान को बढ़ाने हेतु प्रतिबद्ध है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button