कालेश्वरम के तीन बैराजों की मरम्मत पूरी करने के निर्देश

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कालेश्वरम परियोजना के तीनों बैराजों की मरम्मत राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण के सुझावों के अनुसार जल्द से जल्द पूरी की जाए, ताकि परियोजना का जल उपयोग में लाया जा सके। गुरुवार को जुबली हिल्स स्थित अपने निवास पर मुख्यमंत्री ने मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी की उपस्थिति में उच्च अधिकारियों के साथ कालेश्वरम परियोजना पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने मरम्मत कार्यों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर निरंतर निगरानी रखने और संबंधित सभी एजेंसियों को सतर्क कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि केंद्रीय जल एवं ऊर्जा अनुसंधान स्टेशन की देखरेख में जारी परीक्षण और नमूना संग्रह मानसून शुरू होने से पहले पूरा किया जाए। इसके लिए सिंचाई विभाग, सीडब्ल्यूपीआरएस, बैराज निर्माण कंपनियों और डिजाइन कंसल्टेंट्स की संयुक्त टीम बनाई जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए I कि हर कार्य में केंद्रीय जल आयोग के सदस्य शामिल हों।

सिंचाई परियोजना की सुरक्षा और क्षमता पर जोर

इंजीनियरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मेडिगड्डा में धंसे हुए पिलर के अलावा पूरे 1.6 किलोमीटर बैराज का अध्ययन करना होगा। मुख्यमंत्री ने मेडिगड्डा के पास 500 बोरवेल खोदने के लिए विशेष एक्शन प्लान तैयार करने और आवश्यक मशीनरी उपलब्ध करवाने तथा मरम्मत के लिए डिज़ाइन जल्द तैयार कर दिसंबर तक किए जाने वाले कार्यों का पूरा शेड्यूल बनाने निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। मेडिगड्डा में बेस कैंप स्थापित करने और कार्य शुरू होने के बाद स्वयं स्थल निरीक्षण करने का भी सुझाव दिया गया। बैठक में मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव, सिंचाई सचिव श्रीधर, मुख्यमंत्री सचिव माणिक राज और सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेदमरे महाप्रबंधक ने किया नामपल्ली और चेर्लापल्ली स्टेशन का निरीक्षण

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button