Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

केबीआर पार्क फ्लाईओवर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम आयुक्त आर.वी. कर्णन ने मुख्य अभियंता सहदेव रत्नाकर एवं अन्य अधिकारियों के साथ बंजारा हिल्स, रोड नंबर 2 स्थित केबीआर पार्क के पास केबीआर फ्लाईओवर के जारी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि फ्लाईओवर के कार्यों को तेज़ किया जाए।

जीएचएमसी आयुक्त ने बंजारा हिल्स में होटल पार्क हयात हैदराबाद के निकट फ्लाईओवर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि सभी छह आधार स्तंभों के लिए खुदाई कार्य पूरा हो चुका है, जिनमें से तीन स्तंभों के लिए प्लेन सीमेंट कंक्रीट बेड कार्य भी पूर्ण हो गया है। राफ्ट फाउंडेशन के लिए स्टील फैब्रिकेशन कार्य मंगलवार से शुरू होगा।

यह भी पढ़ें… मेडिकल छात्र ने चिड़ियाघर में मनाया जन्मदिन

आयुक्त ने बिना यातायात बाधित किए कार्यों के निष्पादन पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य की गति और तेज करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी एमईआईएल मेगा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को अतिरिक्त मशीनरी और जनशक्ति जुटाने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना को समय पर पूरा किया जा सके। अवसर पर परियोजना अभियंता तथा कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button