लंबित लाइसेंस शुल्क की वसूली तेज करने के निर्देश
हैदराबाद, आबकारी विभाग के उपायुक्त पी. दशरथ ने अधिकारियों को शराब की दुकानों के लंबित लाइसेंस शुल्क की वसूली तेज करने और अवैध शराब व नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती करने के निर्देश दिए। नामपल्ली स्थित आबकारी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त पी. दशरथ ने अधिकारियों को लाइसेंस फीस के बकाया की वसूली के लिए विशेष अभियान (स्पेशल ड्राइव) चलाते हुए निर्धारित राजस्व लक्ष्यों को हर हाल में हासिल करने का निर्देश दिया।
साथ ही जोड़ा कि आबकारी इंस्पेक्टर और आबकारी अधीक्षक नियमित निगरानी कर राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें। साथ ही, प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) और स्टेट टास्क फोर्स को लाइसेंसधारी शराब दुकानों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। उन्होंने अधिकारियों को अवैध शराब, एनडीपीएल और अन्य गैरकानूनी शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें… बांसवाड़ा घटना पर विहिप का कड़ा बयान
इसके अतिरिक्त गांजा और मादक पदार्थों की बिक्री व परिवहन पर भी सख्त निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। बैठक में सहायक आयुक्त किशन के अलावा मेड़चल, विकाराबाद और सरूरनगर क्षेत्रों के आबकारी अधिकारी नवीन कुमार, भास्कर गौड़ और उज्ज्वला रेड्डी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



