गोदावरी में पुष्कर घाटों का विकास तेज़ करने के निर्देश

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बासर से भद्राचलम तक गोदावरी परिधि क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों और पुष्कर घाटों के विकास का कार्य तत्काल शुरू किया जाए। उन्होंने इसके लिए तकनीकी अधिकारियों की समिति नियुक्त कर एक रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में बासर से भद्राचलम तक गोदावरी परिधि क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों और पुष्कर घाटों के विकास योजनाओं की समीक्षा की। 2027 जून में होने वाले गोदावरी पुष्कर तक पूरा किए जाने वाले कार्यों पर बैठक में चर्चा की गयी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई सुझाव दिए। विशेष रूप से पुष्करों के आयोजन के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान करने हेतु तकनीकी इंजीनियरों की समिति नियुक्त करने और क्षेत्र स्तर पर दौरा कर 15 या 20 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश उन्होंने दिये।

यह भी पढ़ें… बैंक खाता फ्रीज करने के लिए सबूत अनिवार्य : हाईकोर्ट

रिपोर्ट पर कैबिनेट मंजूरी के बाद होगा अंतिम निर्णय

इंजीनियरों की समिति की रिपोर्ट का अधिकारियों की समिति द्वारा परीक्षण कर पूर्ण अनुमान के साथ रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश देते हुए रेवंत रेड्डी ने कहा कि कैबिनेट उप समिति की मंजूरी के बाद योजनाओं से संबंधित रिपोर्ट पर कैबिनेट अंतिम निर्णय लेगी। स्थायी और अस्थायी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए योजनाएँ बनाने का सुझाव देते हुए उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के लिए प्रजा भवन में वार रूम स्थापित करने का के निर्देश दिये।

पुष्कर की तैयारियों के तहत प्रमुख मंदिरों और पर्यटन स्थलों पर घाटों के विस्तार के लिए कदम उठाने का निर्देश देते हुए सीएम ने कहा कि मुख्य सड़कों और विभिन्न क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँ। बैठक में अधिकारियों ने बासर श्री ज्ञान सरस्वती देवस्थानम के विकास और मंदिर विस्तार से संबंधित मास्टर प्लान मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत किया। मास्टर प्लान पर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक सुझाव दिए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button