हर जिले के एक मंडल में एकीकृत भूभारती पोर्टल : पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी

हैदराबाद, राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि भूमि, सर्वे और रजिस्ट्रेशन विभागों के समन्वय से बनाए गए एकीकृत भूभारती पोर्टल की 45 दिनों तक समीक्षा कर आवश्यक बदलावों के साथ इसे हर जिले में चयनित मंडल में शुरू किया जाएगा। उन्होंने रंगारेड्डी जिले के अमनगल मंडल के मीठाइपल्ली गाँव में हुई एक ग्राम सभा में एकीकृत भूभारती पोर्टल का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर सुधार लागू किए जा रहे हैं।

खम्मम जिले के कूसुमंची, भद्राद्री कोत्तागुडेम जिले के अश्वरावपेट, संगारेड्डी जिले के वटपल्ली और नारायणपेट जिले के कोसिंग में पहले चरण के तहत प्रयोगात्मक रूप से एकीकृत भूभारती पोर्टल आरंभ किया गया। दूसरे चरण के तहत 45 दिनों के बाद हर जिले के चयनित मंडल में इसे लागू किया जाएगा। इससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने या किसी अधिकारी के पास जाकर मदद लेने की ज़रूरत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें… बीआरएस विधायक ने मच्छरदानी पहनकर किया प्रेस को सम्बोधित

स्मार्ट फोन के जरिए एकीकृत भूभारती पोर्टल पर लॉग इन कर सभी सेवाओं को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के धरणी पोर्टल के कारण राज्यभर में 9.52 लाख सादाबैनामा आवेदन लंबित रह गये। अब प्रजा सरकार ने इन आवेदनों को सुलझाने के लिए कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि जमीन के पट्टे उन व्यक्तियों के नाम पर दिए जाएँगे, जो वर्तमान में उस पर खेती कर रहे हैं। इसके लिए संबंधित व्यक्तियों की सहमति प्राप्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि अतीत में जो ग्राम पंचायतें थीं और अब नगरपालिका बन गयी हैं, उनमें भी सादाबैनामा जमीनों को पट्टे दिए जाएँगे। उन्होंने कहा कि हर जमीन को आधार नंबर की तरह एक भूधार नंबर दिया जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button