अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस का भव्य आयोजन

Ad

हैदराबाद, प्राचीन भारतीय गणितीय धरोहर, विशेषकर वैदिक गणित, आधुनिक गणना पद्धतियों के लिए विश्वभर में प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उक्त उद्गार तेलंगाना सिटिज़न्स काउंसिल (राज्य इकाई) के तत्वावधान में दिलसुखनगर स्थित एनी बेसेंट महिला डिग्री कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि तेलंगाना काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन के उपाध्यक्ष प्रो. एटिकला पुरुषोत्तम ने कही।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गणित केवल संख्याओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह तार्किक चिंतन, समस्या समाधान और नवाचार की आधारशिला है। अवसर पर उस्मानिया विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डी. चेन्नप्पा ने कहा कि संख्याओं के शाश्वत ज्ञान को स्मरण करते हुए हमें विद्यार्थियों और युवाओं में गणितीय चिंतन को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए।

वैदिक गणित पर व्याख्यान, साई किरण सम्मानित

उस्मानिया विश्वविद्यालय के पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के शोधार्थी तथा एनएसएस यूथ मोटिवेटर डॉ. रवितेजा चौहान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस और जगद्गुरु भारती कृष्ण तीर्थ महाराज की जयंती के अवसर पर हमें उस महान व्यक्तित्व को स्मरण करना चाहिए, जिन्होंने वैदिक गणित को पुन प्रकाश में लाकर विश्व के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने इसे कई उदाहरणों के माध्यम से समझाया।

यह भी पढ़े : तेलंगाना: एसएससी परीक्षा आरंभ, 99.6 छात्र उपस्थित

अवसर पर प्रख्यात गणितज्ञ और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैदिक गणित विशेषज्ञ डॉ. साई किरण को भारती कृष्ण तीर्थ महाराज स्मारक गणित प्रतिभा पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया। प्रो. पुरुषोत्तम ने उन्हें शॉल, पुष्पमाला, स्मृति-चिह्न और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. श्याम सुंदर रेड्डी, प्राचार्य राजवल्ली तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। अवसर पर डॉ. साई किरण द्वारा गणित विषय पर दिया गया व्याख्यान विद्यार्थियों और प्राध्यापकों द्वारा अत्यंत सराहा गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button